चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित मेसर्स वर्ल्ड वे कंसल्टेंसी कंपनी की ओर से सोनीपत के रहने वाले दो लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर सेक्टर-3 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव नांगल खुर्द के रहने वाले गोवर्धन और सतबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ महीनों पहले मेसर्स वर्ल्ड वे कंसल्टेंसी सेक्टर-9 का विदेश भेजने का विज्ञापन देेखा था। आफिस पहुंचने पर उनकी मुलाकात अनिकेत राणा व अन्य के साथ हुई। उन्हें वर्क वीजा पर विदेश भेजने की बात कही और उनके दस्तावेज व पासपोर्ट भी ले लिया। उन्होंने 1.80 लाख रुपये जमा करवा दिए लेकिन न वीजा लगवाया और पैसे लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।