फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेशी रिश्तेदार बन महिला से एक लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक महिला के साथ विदेशी रिश्तेदार बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस थाना ने फिरौती, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। सेक्टर-16 निवासी महिला ने शिकायत दी कि आरोपी ने जानकार बनकर एक लाख रुपये की ठगी की है। बीते 10 अप्रैल को उनके खाते से यह रकम ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन

कनाडा में बैठे एक शख्स ने महिला से कहा कि वह उसका कजन बोल रहा है और उसे एक लाख रुपये की जरूरत पड़ गई है। वह विदेश में बुरी तरह फंसा है। महिला ने भावना में बहकर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है, तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। साइबर पुलिस शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए नंबर की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें