फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

के्डिट कार्ड से ऑन लाइन एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। क्रेडिट कार्ड से लगभग एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला पुलिस के सामने आया है। पुलिस ने क्रेडिट कार्ड धारक की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की जांच के बाद आरोपियों की पहचान नोएडा के दुर्गेश कुमार और अभिषेक के साथ गुरुग्राम के प्रभुनाथ कुशवाहा और एक महिला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनीमाजरा के माडर्न कांप्लेक्स निवासी राजीव विहार के ललित बजाज ने शिकायत दी कि उनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। 27 सितंबर, 2019 को उनके क्रेडिट कार्ड से धोखे से लगभग एक लाख की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गई। जब मैसेज आया तो उन्होंने इसकी शिकायत बैंक को दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि नोएडा के दुर्गेश कुमार और अभिषेक के साथ गुरुग्राम के प्रभुनाथ कुशवाहा और एक महिला ने पहले 79 हजार और फिर 20 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने ललित बजाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें