चंडीगढ़। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-30 निवासी एक व्यक्ति को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर उससे 6107 यूएसडीटी की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने भारतीय करंसी यूएसडीटी में बदलवाकर आरोपी के खाते में पेमेंट ट्रांसफर की। साइबर थाने ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस बैंक खातों की डिटेल्स खंगाल रही है।
सेक्टर-30 निवासी नितिन कुमार ने बताया कि वह कोचिंग सेंटर चलाता है। उनका नितिन चौधरी के नाम से फेसबुक अकाउंट है। उनके फेसबुक पर किसी युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युवती ने नितिन से चैट कर पार्टटाइम जॉब करने की ऑफर दी। युवती के कहने उसने पार्ट टाइम नौकरी करनी शुरू कर दी। आरोपी ने 10 दिन बाद सैलेरी देने का वादा किया। आठ दिन होने के बाद युवती ने नितिन से कहा कि उसने जॉब में गलती की है, जिस कारण उसे सैलेरी नहीं मिलेगी।
इसके बाद नितिन को व्हाट्सएप के जरिये फिर से जॉइन करवा लिया गया। युवती ने कहा कि अब वह खुद इस गेम में पैसे लगाकर लाभ कमाए। इसके बाद नितिन ने अकाउंट से करंसी बदलवाई। इसके बाद नितिन ने पहली बार 1106 और दूसरी बार 5001 यूएसडीटी इस गेम में लगाए।
नितिन ने बताया कि उसने गेम में पैसे लगाकर 10101 यूएसडीटी जीत गया। इसके बाद उसकी आईडी ब्लॉक कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने कहा कि 20 हजार यूएसडीटी और डालो उसके बाद ही आईडी अनलॉक होगी और पेमेंट निकाल सकते हैं। नितिन को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी साइबर सेल थाने में दी।