चंडीगढ़। सेक्टर-56 निवासी दंपती समेत तीन लोगों द्वारा कागजात पर नाम बदलकर वर्ष 2006 में चंडीगढ़ स्मॉल फ्लैट की स्कीम के तहत फ्लैट पास करवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कागजातों के आधार पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने जांच के करीब चार साल बाद सेक्टर-56 निवासी दंपती सुमेर बहादुर और उसकी पत्नी बेबी के अलावा राम निवास के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
20 अप्रैल वर्ष 2016 को पुलिस को दी शिकायत में स्टेट ऑफिस के नायाब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2006 चंडीगढ़ स्मॉल फ्लैट की स्कीम आई थी। इस स्कीम के तहत दंपती ने दस्तावेज जमा किए। दस्तावेजों को खंगालने के बाद सामने आया कि दोनों का नाम बदला गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।