फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 8 लाख ठगे, वापिस मांगने पर धमकी दी

Sun, 03 Apr 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने में आया है। सीवन पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीवन पुलिस को दी शिकायत में पहाड़पुर निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले वह दिल्ली गया हुआ था। जहां उसकी मुलाकात कोलकाता निवासी किशोर साह, सोमा साह, राजन, दिल्ली निवासी प्रदीप कुमार और गुरदीप से हुई।

आरोपियों ने कहा कि वे युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं और उसे भी विदेश भेज सकते हैं। उन्होंने उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया और आठ लाख रुपये में कनाडा भेजने का सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


बलजीत ने बताया कि अप्रैल 2014 में उसने आरोपियों को अलग-अलग किश्तों में 8 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। लेकिन पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने न तो उसे कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस लौटाए।
विज्ञापन


पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। सीवन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामभजन ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें