फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया एक फर्जी पायलट, रखता है फिल्मी शौक

Wed, 20 Nov 2019 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से एक फर्जी पायलट को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर पायलटों को मिलने वाली सुविधाओं के लालच में लिए वह जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस की वर्दी पहनकर एयर एशिया फ्लाइट से कोलकाता जाने के फिराक में था। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी कारपोरेट ट्रेनिंग देने का काम करता है और कोलकाता में उसका कार्यालय है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी की पहचान वसंत कुंज निवासी राजन महबुबानी (48) के रूप में हुई है। सोमवार शाम लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइंस के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक आदमी लुफ्थांसा के पायलट की यूनिफार्म पहनकर, नेम प्लेट लगाकर एयर एशिया की फ्लाइट से कोलकाता जाने की कोशिश कर रहा है। वह एयरपोर्ट पर पायलटों को मिलने वाली सुविधाएं भी लेने की कोशिश कर रहा है।

यह शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि पायलट बताकर वह अब तक 15 बार यात्रा कर चुका है। उसने बताया कि वह एयरपोर्ट पर पायलटों को मिलने वाली सुविधा का फायदा उठाने के लिए नकली यूनिफार्म पहनता था। कई बार उसने अपनी सीट अपग्रेड करवाई और तत्काल सुविधा के साथ साथ जल्द से जल्द जाने के लिए पायलट की यूनिफार्म बनवा रखी थी।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि उसने पायलट की यूनिफार्म कोलकाता से बनवाई थी। आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अलग अलग यूनिफार्म पहनकर फोटो खिंचवाने और टिकटॉक पर अपना वीडियो डालने का शौक है। पुलिस के मुताबिक कर्नल की वर्दी में उसका एक फोटो मिला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें