फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों करोड़ की ठगी मामले में पर्ल्स ग्रुप के चार डायरेक्टरों पर केस दर्ज, अधिकारियों से होगी पूछताछ

Wed, 23 Oct 2019 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस ने पर्ल्स ग्रुप के चार अधिकारियों पर हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्जकर कंपनी के जेल में बंद अधिकारियों को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के पीएसीएल के डायरेक्टर सुखदेव सिंह निवासी गांव झलियां जिला रोपड़, प्रतीक कुमार, ब्रिज मोहन पाल और मनू नाथ समेत अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पर्ल्स ग्रुप पर पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में नामजद सुखदेव सिंह तिहाड़ जेल में बंद है। जबकि पुलिस के अनुसार कंपनी के कुछ अधिकारी भगोड़े चल रहे हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।

सीआइए स्टाफ-2 के इंचार्ज अमरबीर सिंह ने बताया कि इनवेस्टर अवेयरनेस वेलफेयर सुसायटी ने पीएसीएल द्वारा लोगों से की गई हजारों करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है, जिस आधार पर कंपनी के चार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुसाइटी ने कहा है कि पीएसीएल का एक डायरेक्टर सुखदेव सिंह रोपड़ जिला के निवासी है तथा कंपनी ने चिट फंड स्कीम शुरू कर भोले भाले लोगों के साथ धोखा कर दोगुनी कमाई का लालच दिया और लोगों के हजारों करोड़ रुपये जमा करा लिए। इस पैसे से कंपनी ने देश के अलग अलग हिस्सों में जमीनें खरीदीं, जिसमें रोपड़ में खरीदी हुई कुछ जमीनें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें