फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार जिंदगियां खत्म: अबोहर में दो युवकों की मौत, हरियाणा में मानसा के दो छात्रों ने गंवाई जान

Mon, 20 Nov 2023 09:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर में सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। वहीं मानसा जिले के दो छात्रों की मौत हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हो गई। मौत की खबर जब घरवालों तक पहुंची तो सभी परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में काम से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात को अबोहर-सीतो मार्ग पर स्थित मां सरस्वती कॉलेज के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सीतो गुन्नो निवासी विष्णु (18) रविवार देर रात अपने साथी धोरा मेहराजपुरा निवासी रोहित कुमार (20) के साथ बाइक से अबोहर के शहीद भगत सिंह चौक पर बने एक शोरूम पर काम करके घर आ रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वह सीतो रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इसी दौरान किसी वाहन चालक ने दोनों को घायल पड़े देखा तो इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। विष्णु चार बहनों का इकलौता भाई था।

गांव हीरके के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

उधर, हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नागपुर के पास एक सड़क हादसे में मानसा जिले के दो छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सरदूलगढ़ के गांव हीरके निवासी दो युवक जस्सी (17) और उसका दोस्त आकाशदीप सिंह (15) गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं और 10वीं में पढ़ते थे। दोनों पार्ट टाइम वेटर का काम भी करते थे। 

विज्ञापन


रविवार को छुट्टी होने के चलते वे नागपुर में एक शादी समारोह में काम करने गए थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात शादी समारोह से काम खत्म करने के बाद बाइक से वे अपने गांव को निकले। नागपुर से कुछ ही दूरी पर जाते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। 

जस्सी ने फतेहाबाद के ही सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि आकाशदीप को गंभीर हालात में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि उसकी भी जान नहीं बची। जस्सी के दो बहनें और एक भाई हैं। वहीं आकाशदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें