फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की जेलों में व्यवस्था फेल: धड़ल्ले से चल रहे फोन, छह माह में चार हजार मोबाइल बरामद

Wed, 14 Dec 2022 02:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

थेह कांजला स्थित मॉडर्न जेल कपूरथला में चार माह में लगभग 200 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी (जेल) इकबाल सिंह धालीवाल मुताबिक जेल प्रशासन की सख्ती के बावजूद महीने में करीब 50 मोबाइल फोन बरामद हो रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही पंजाब सरकार जेलों में कैदियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त है लेकिन फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोजाना जेलों में कैदियों से मोबाइल फोन पकड़े जा रहे हैं। पिछले छह महीने के दौरान राज्य की जेलों से करीब 4000 मोबाइल फोन पकड़े जा चुके हैं। आरोपी मिनी मोबाइल से लेकर अब अति आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार मोबाइल फोन पर शिकंजा कसने के लिए अति आधुनिक तकनीकों पर काम कर रही है। इस संबंध में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरकार अपना जवाब तक दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन


जेलों में मोबाइल नेटवर्क को तोड़ने के लिए विभाग कई बिंदुओं पर काम कर रहा है। अति आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार जेलों के अंदर भी जगह काफी होती है। कई ऐेसे ब्लैक स्पॉट होते हैं, जहां पर मोबाइल फोन आसानी से चलते हैं। इसी चीज का फायदा कैदी उठाते हैं। 

वहीं, अब सिग्नल को ही कमजोर करने की कोशिश चल रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन या नशीले पदार्थ अधिक पकड़े जाने पर अधिकारियों का मानना है कि जेलों में अब दो बार कैदियों व उनकी बैरकों की जांच होती है। इसके अलावा जेल स्टाफ की भूमिका पर भी विभाग की नजर रहती है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी इस काम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि जेलों में कैदियों की संख्या अधिक होने की वजह से थोड़ी दिक्कत जरूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपूरथला जेल में हर महीने पकड़े जा रहे 50 मोबाइल
थेह कांजला स्थित मॉडर्न जेल कपूरथला में चार माह में लगभग 200 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी (जेल) इकबाल सिंह धालीवाल मुताबिक जेल प्रशासन की सख्ती के बावजूद महीने में करीब 50 मोबाइल फोन बरामद हो रहे हैं। 

11 महीने में 35 से अधिक मोबाइल बरामद
बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद हवालातियों एवं कैदियों से पिछले 11 माह के दौरान 35 से अधिक मोबाइल मिले हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि थाना कैंट पुलिस ने सभी मामलों में केस तो दर्ज किया लेकिन जेल से बरामद होने वाले मोबाइल के बारे में पता नहीं लगा सकी कि किसकी सहायता से मोबाइल अंदर पहुंचे। एसएसपी जे इलेनझेलियन का कहना है कि उक्त मामलों में पुलिस गहराई से जांच कर रही है। 

मुक्तसर जेल में चार माह में नहीं मिला कोई मोबाइल
सब जेल मुक्तसर के अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि चार माह में जेल से कोई मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। जेल में कैदियों की समय-समय पर जांच की जाती रहती है। जेल प्रशासन सख्ती बनाए हुए है जिसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं।

फरीदकोट जेल में चार माह में 170 मोबाइल मिले
स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों व हवालातियों से जनवरी माह से अब तक करीब 450 फोन बरामद हो चुके है जबकि पिछले चार माह के दौरान यह तादाद करीब 170 के आसपास है। जेल प्रशासन के अनुसार ज्यादातर मोबाइल फोन बाहर से फेंके जाते हैं। अब जेल प्रशासन ने दीवार के ऊपर 20 फीट की जाली लगाने की योजना तैयार की है। हालांकि अभी मंजूरी नहीं मिली है।

छह साल में मिले 997 मोबाइल
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में पिछले छह सालों में बंदियों से 997 मोबाइल पकड़े जा चुके हैं। वर्ष 2022 में अब तक लगभग 410 मोबाइल कुख्यात गैंगस्टर, आतंकी व अन्य बंदियों से पकड़े हैं। जेल के भीतर आतंकियों व गैंगस्टरों तक मोबाइल पहुंचाने वाले बाहरी लोग कम जेल के कई अधिकारी व मुलाजिम ज्यादा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें