फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की हत्या के आरोपी पति को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाईं गई, छोटे बेटे को साथ ले जाने पर चिंता बढ़ा, आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 23ए स्थित सरकारी मकान में शिक्षिका ज्योति रानी की हत्या और लुधियाना में बेटे की हत्या के प्रयास के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में तीन टीमें भेजी हैं। वहीं, एक टीम चंडीगढ़ में तलाश कर रही है। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल की आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ मिली है। पुलिस को शक है कि आरोपी लुधियाना जाने के बाद वापस चंडीगढ़ आया है।
विज्ञापन

आरोपी मनदीप सिंह 13 वर्षीय बड़े बेटे को दोराहा नहर में फेंकने के बाद छोटे बेटे को लेकर फरार है, इससे छोटे बेटे की जान को खतरा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को लुधियाना के कटानी कलां के पास दोराहा नहर से 13 वर्षीय किशोर मिला था। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को पापा और छोटे भाई के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आया था। पंजाब पुलिस उसे लेकर चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंची तो महिला की हत्या का खुलासा हुआ। बड़े बेटे के मुताबिक उसके पिता छोटे भाई को साथ लेकर फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तारी के बाद हत्या का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें