पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस द्वारा चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है और इनमें से एक सेना की वर्दी पहने हुए हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया।
हालांकि सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल सीआईए की पूछताछ चल रही है। प्राथमिक पड़ताल में वे हाइवे के लुटेरे बताए जा रहे हैं। ये चारों स्कॉर्पियो में नाका तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।