तीसरे केस में फूल कुमार निवासी बनारसी थाना खन्नौरी जिला संगरूर ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके भतीजे सोमा सिंह व गुरबचन सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेरा ब्यास खन्नौरी के पास से जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी के चालक बूटा सिंह निवासी पीपल थेह थाना गढ़ी जिला जींद हरियाणा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में सोमा सिंह की मौत हो गई जबकि गुरबचन सिंह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को नामजद कर लिया है।
बाइक और जीप की भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी
वहीं फिरोजपुर के थाना सदर के अंतर्गत गांव बघेल सिंह वाला के पास बाइक और महिंदरा जीप की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, थाना सदर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात महिंदरा जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हीरा सिंह (23) पुत्र टेक सिंह निवासी गांव आसल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने भाई बलजिंदर सिंह (20) और उनका एक रिश्तेदार बाइक से कहीं जा रहे थे।
गांव बघेल सिंह वाला के पास तेज रफ्तार महिंदरा जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बलजिंदर सिंह, हीरा सिंह व उनका रिश्तेदार जख्मी हो गया। तीनों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां बलजिंदर सिंह की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने हीरा सिंह के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई रमेश मसीह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।