चंडीगढ़। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5650 रुपये बरामद हुए हैं। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बुड़ैल निवासी योगेश, मनोज, जयाराम और सेक्टर-44 निवासी विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मंगलवार को बुड़ैल में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने उक्त क्षेत्र के मकान नंबर 570 के पास जुआ खेल रहे चारों आरोपियों मनोज, योगेश, जयाराम और विकास को दबोच लिया। हालांकि सभी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।