Punjab And Haryana Highcourt
- फोटो : File Photo
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 85 है, लेकिन फिलहाल 47 जज ही कार्यरत हैं। अब राष्ट्रपति द्वारा हरसिमरन सिंह सेठी, मंजरी नेहरू कौल, अरुण कुमार और मनोज बजाज की नियुक्ति के बाद जजों की संख्या 51 हो जाएगी। दिसंबर में जस्टिस टीपीएस मान और जस्टिस अनीता चौधरी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में जजों की संख्या घट कर 49 हो जाएगी।
जल्द ही ललित बत्रा और अरुण कुमार त्यागी की भी होगी नियुक्ति
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सोनीपत के सेशन जज ललित बत्रा और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण कुमार त्यागी को भी हाईकोर्ट में जस्टिस के पद पर नियुक्ति की सिफारिश कर दी है। इन दोनों की नियुक्ति के बाद जजों की संख्या 51 हो जाएगी।