फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी कार समेत चार मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरों ने होंडा सिटी कार समेत चार मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-19 थाना पुलिस को दी शिकायत में आरबी पट्टी ने बताया कि वह सेक्टर-18 निवासी है। बीते 20 अगस्त को उनके घर के पास खड़ी होंडा सिटी कार नंबर (एचआर26 एडब्ल्यू 9342) चोरी हो गई।
विज्ञापन

रोपड़ के गांव बल्लभगढ़ निवासी साहिल राणा ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर (पीबी12 जेड 6507) किसी ने 22 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया एलांते मॉल के पास से चोरी कर लिया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि सेक्टर 63 के रहने वाले विपुल ने पुलिस को बताया कि घर की पार्किंग के पास से 20 अगस्त को उसकी मोटरसाइकिल नंबर (एचआर 25सी 3171) चोरी हो गई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि खुड्डाअलीशेर के रहने वाले गुरमुख सिंह की मोटरसाइकिल नंबर (सीएच03 यू 0186) 24 अगस्त को सेक्टर 39सी/डी के पार्किंग से चोरी हो गई। वहीं, सेक्टर 37डी के रहने वाले अमित कुमार की मोटरसाइकिल नंबर (एचआर 03 एम9498) उसके घर के पार्किंग के पास से बीते 11 अगस्त को चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें