फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा फेरबदल: चार आईपीएस और 45 एचपीएस का तबादला, गंगाराम पूनिया होंगे यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक

Tue, 03 Oct 2023 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) पंचकूला की एसपी निकिता खट्टर को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, रेवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धराना यादव को स्टेट क्राइम ब्रांच का एसपी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को चार आईपीएस, 45 एचपीएस के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक साउथ रेंज रेवाड़ी आईजी राजेंद्र कुमार को आईजी साउथ रेंज के साथ हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो के आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही हिसार पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को यमुनानगर का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है, जबकि यमुनानगर पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा को हिसार एसपी के साथ कमांड हरियाणा महिला पुलिस बटालियन एवं महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) पंचकूला की एसपी निकिता खट्टर को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, रेवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धराना यादव को स्टेट क्राइम ब्रांच का एसपी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें