फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारगेन बूज क्लब में हुक्का परोसने पर दो मालिक समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने रविवार देर रात सेक्टर-26 स्थित बारगेन बूज क्लब में छापा मारकर ग्राहकों को हुक्का परोसने के आरोप में क्लब के दो मालिकों व दो प्रबंधकों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि क्लबों में हुक्का परोसने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद क्लबों में ग्राहकों को धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह की अगवाई में एएसआई मोहिंदर कुमार टीम के साथ रविवार देर रात इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-26 के एससीओ नंबर 33 स्थित बारगेन बूज क्लब में छापेमारी की। इस दौरान अंदर ग्राहकों को हुक्का परोसा गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त चारों आरोपी ग्राहकों को हुक्का परोस रहे थे। इसके बाद पुलिस चारों को पकड़कर सेक्टर-26 थाना ले गई, जहां उनके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचकूला सेक्टर-15 निवासी क्लब मालिक जतिन गर्ग (30), पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी क्लब मालिक अभिनव बंसल (30), बलटाना के हरमिलाप नगर निवासी प्रबंधक गजेन्द्र सिंह (38) और मोहाली फेज सात निवासी प्रबंधक राहुल (27) के रूप में हुई है। हालांकि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें