फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चार हत्थे चढ़े, पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 14 Nov 2019 05:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गैंगस्टरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी हरजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरनाला के कस्बा पक्खोकलां में गुरुवार सुबह नाकाबंदी के दौरान रोके जाने पर कार सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। सीआईए स्टाफ बरनाला की पुलिस ने चार गैंगस्टरों को असलाह सहित काबू कर लिया, जबकि एक गैंगस्टर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। 

विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को सूचना मिली कि स्कोडा गाड़ी में पांच गैंगस्टर आ रहे हैं, जो शराब का ठेका, पेट्रोल पंप या कोई गाड़ी छीनने की ताक में हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा पक्खोकलां के पास नाकाबंदी कर दी। 

इस दौरान आ रही स्कोडा गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद कार से तीन गैंगस्टरों को कार से नीचे उतारकर काबू कर लिया गया जबकि दो गैंगस्टर कार भगाकर गांव अकलिया की तरफ ले गए। सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरबचन सिंह ने उनका पीछा कर एक आरोपी को काबू कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।  

विज्ञापन

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पांच में से चार गैंगस्टर असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि एक गैंगस्टर भागने में कामयाब हो गया। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि काबू किए गए गैंगस्टर लवप्रीत सिंह लवी निवासी खख जिला तरनतारन के कब्जे से 32 बोर पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। उस पर कत्ल के दो मामलों सहित पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने अपनी बहन से छेड़छाड़ करने वाले का कत्ल कर दिया था। 

एसएसपी ने बताया कि दूसरे गैंगस्टर अमरवीर सिंह मिंटा निवासी बरनाला के कब्जे से 315 बोर पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। उस पर भी एक केस दर्ज है। तीसरे गैंगस्टर परविंदर सिंह गुग्गू निवासी साधोहेड़ी जिला पटियाला के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर और पांच कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ पहले भी कत्ल का एक मामला थाना नाभा में दर्ज है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौथे गैंगस्टर मुनीष प्रभाकर निवासी बरनाला के कब्जे से 30 बोर की पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए गए। उस पर भी कत्ल के दो मामलों सहित कुल सात केस दर्ज हैं। मुनीष ने अपने दोस्त हरप्रीत सिंह का कत्ल कर दिया था और उसके बाद इस कत्ल के गवाह वीर सिंह के घर जाकर गोली मारकर गंभीर जख्मी कर दिया था। 

इन मामलों में वह भगोड़ा था। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पांचवां गैंगस्टर जोनी निवासी होशियारपुर भागने में सफल हो गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और एएसआई गुरबचन सिंह मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें