फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा चंडीगढ़ का तापमान, अगले तीन दिन भी छाए रहेंगे बादल और गर्मी से मिलेगी निजात

Thu, 04 Jun 2020 02:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जून के पहले सप्ताह में शहर का मौसम सुहाना बना हुआ है। बुधवार को भी दोपहर बाद बादल छाए और हवा के साथ बारिश हुई। इससे चार डिग्री तक पारा गिरकर 35.4 डिग्री पर पहुंच गया। मई के बाद अब जून में भी शहर के लोगों को गर्मी से राहत है। बुधवार को दोपहर बाद बादल छाने के बाद हुई हल्की बारिश से अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, चार से छह जून तक शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो पाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिन बादल छाएंगे और बारिश की भी होने की संभावना है। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें