फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले: अब तक प्रदेश में 190 लोग संक्रमित, 14 मरीजों की गई जान

Thu, 20 May 2021 02:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में जहां एक ओर कोरोना के मामले घटने लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ब्लैक फंगस से पीड़तों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रदेश में अब तक 190 मामले सामने आ चुके हैं। 14 लोगों ने इसकी वजह से जान गंवाई है। हरियाणा सरकार ने चार मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए 20-20 बेड आरक्षित कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ब्लैक फंगस के संक्रमण से बुधवार को चार की मौत हो गई और कई जिलों में नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक रोहतक में 2, झज्जर में 2, सिरसा 5, गुरुग्राम 2, करनाल 3 की मौत ब्लैक फंगस के संक्रमण से हुई है। वहीं दो संदिग्ध मरीजों की मौत पानीपत जिले में हुई है।

विज्ञापन


सिरसा जिले में बुधवार को ब्लैक फंगस के कारण तीन की मौत हो गई और और नौ नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. मनीश बंसल ने कहा है कि जिले में अब तक 25 मरीज मिल चुके और पांच की मौत हो चुकी है। करनाल जिले में भी राजीव कॉलोनी की बुजुर्ग महिला की मौत ब्लैक फंगस के संक्रमण से हुई है और पांच नए मामले सामने आए हैं। 

करनाल जिले में अब तक तीन की मौत हो चुकी है, इनमें से एक की मौत पंचकूला में हुई थी और 7 केस मिल चुके हैं। भिवानी जिले में ब्लैक फंगस के छह और मरीज मिलने से कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से आठ अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। 
विज्ञापन


हरियाणा में ब्लैक फंगस के अब तक 190 से ज्यादा केस आ चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 14 की मौत हो चुकी है। हरियाणा सरकार ने ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 मई को ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित कर दिया था। सरकार ने ब्लैक फंगस को लेकर डॉक्टरों को प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया है। प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बेड भी इसके लिए आरक्षित कर दिए हैं। बाजार में इसके इंजेक्शन की कमी है। सरकार दवा खरीद कर सीधे मेडिकल कॉलेजों को देगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें