फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टूरिज्म डे पर चंडीगढ़ में 4 दिन प्रोग्राम, मोनाली ठाकुर करेंगी परफॉर्म, यहां देखिए शेड्यूल

Wed, 25 Sep 2019 04:48 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
वैसे तो वर्ल्ड टूरिज्म डे हर साल 27 सितंबर को पूरे विश्व में सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन इस बार चंडीगढ़ प्रशासन वर्ल्ड टूरिज्म डे चार दिन सेलिब्रेट करेगा। कार्यक्रम 26 से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगा। टूरिज्म वीक में डिपार्टमेंट शहर के विभिन्न स्थानों पर कई मेगा इवेंट का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


वीरवार से शुरू होने वाले इवेंट में मॉर्निंग रागा, रन फॉर टूरिज्म, टूरिज्म क्विज, फोटोग्राफी एग्जीबिशन, पेंटिंग कंपीटीशन, पंजाबी म्यूजिकल नाइट और बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट शामिल है। टूरिज्म डिपार्टमेंट के इस मेगा इवेंट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

यह रहेगा कार्यक्रम शेड्यूल...

26 सितंबर
कार्यक्रम--------------------समय-------------------स्थान                     
रन फॉर टूरिज्म-----------सुबह 6 बजे----------------सुखना लेक से ओपन हैंड तक                
टूरिज्म क्विज------------सुबह 11 बजे---------------म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी-10
फोटोग्राफी एग्जीबिशन-----शाम 5 से 10 बजे-----------प्लाजा, सेक्टर-17

27 सितंबर
मॉर्निंग रागा------------------सुबह 6 बजे-------------- सुखना लेक(गायक- कशिश मित्तल)
पेंटिंग कंपीटिशन---------------सुबह 11 बजे-----------जेयनरेट म्यूजियम, सेक्टर-5
फोटोग्राफी एग्जीबिशन--------दोपहर 12 से 10 बजे----------प्लाजा, सेक्टर-17

28 सितंबर
फोटोग्राफी एग्जीबिशन----------दोपहर 12 से रात 10 बजे--------प्लाजा, सेक्टर-17
पंजाबी म्यूजिकल नाइट----------शाम 6.30 बजे----------------न्यू लेक, सेक्टर-42, सिंगर- रंजीत बावा

29 सितंबर
फोटोग्राफी एग्जीबिशन-----------दोपहर 12 से रात 10 बजे----------प्लाजा, सेक्टर-17
बॉलीवुड म्यूजिकल नाईट----------शाम 6.30 बजे------------------प्लाजा, सेक्टर-17, सिंगर- मोनाली ठाकुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें