फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पार कर रहे शख्स को बचाने के चक्कर में चार कारें आपस में भिड़ीं, महिला घायल

विज्ञापन
सेक्टर 52/53 फर्नीचर मार्केट में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती हुई। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52/53 स्थित फर्नीचर मार्केट में रोड पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उस कार के पीछे आ रही तीन अन्य कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक महिला को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-61 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। बताया जा रहा कि सेक्टर-52/53 स्थित फर्नीचर मार्केट के पास एक व्यक्ति रोड पार कर रहा था। इस दौरान वहां गुजर रहे कार चालक ने उसे देखा तो अचानक ब्रेक लगा दी। इससे दो स्विफ्ट, ऑल्टो और एक एक्सयूवी आपस में भिड़ गईं, जबकि हादसे में एक महिला को चोटें भी आईं। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-61 पुलिस चौकी के एएसआई भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि, बाद में कार मालिकों के बीच आपस में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें