फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: ग्रेन मार्केट और मध्य मार्ग पर चार भवन सील, शोरूम मालिकों में मचा हड़कंप

Sun, 03 Sep 2023 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

न्यू टिंबर मार्केट के एससीएफ नंबर 44 का कब्जा भवन मालिक ने खुद हटा दिया था। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने सेक्टर-7 स्थित एक शोरूम को सील कर दिया। इससे आसपास के दुकानदारों और भवन मालिकों में हड़कंप की स्थिति रही। बता दें कि इन भवन मालिकों को 15 दिन पहले नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
ग्रेन मार्केट में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस ने शनिवार को ग्रेन मार्केट और मध्य मार्ग पर स्थित सेक्टर-7 में कार्रवाई की। एस्टेट ऑफिस ने उपायुक्त के आदेश पर पांच जगह छापेमारी की। इसके बाद चार भवनों को सील कर दिया गया, जबकि एक भवन मालिक ने कब्जा हटा लिया था। इससे पहले शुक्रवार को पर्यावरण क्लीयरेंस न होने पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेज-1 के बर्कले स्क्वॉयर को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


एस्टेट ऑफिस के अधिकारी शनिवार सुबह 9 बजे सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट पहुंच गए। अधिकारियों ने सबसे पहले एससीएफ 61 को पूरी तरह से सील कर दिया। एस्टेट ऑफिस के अधिकारी प्रवीण मित्तल और अनिल नारद ने बताया कि भवन मालिक को नियमों के उल्लंघन को लेकर पहले कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन कोई अनुपालना न होने पर विभाग को सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। 

इसके बाद पुलिस बल के साथ एससीएफ-76 पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। इसके बाद मध्य मार्ग सेक्टर-26 स्थित फिंच क्लब को सील किया गया। इसमें भवन के धरातल और पहली मंजिल को दोनों तरफ से सील कर दिया गया। वहीं, न्यू टिंबर मार्केट के एससीएफ नंबर 44 का कब्जा भवन मालिक ने खुद हटा दिया था। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने सेक्टर-7 स्थित एक शोरूम को सील कर दिया। इससे आसपास के दुकानदारों और भवन मालिकों में हड़कंप की स्थिति रही। बता दें कि इन भवन मालिकों को 15 दिन पहले नोटिस जारी की गई थी। उधर, एस्टेट ऑफिस की कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें