फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दम घोट रही हवा: प्रदूषण के मामले में राज्य के चार शहर टॉप-5 में, पहले नंबर पर फतेहाबाद

Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

हरियाणा के कुछ शहरों में अब भी वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के चार शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में वायु प्रदूषण - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुछ शहरों में अब भी वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के चार शहर शामिल हैं। राज्य का फतेहाबाद देश में सबसे प्रदूषित शहर के तौर पर दर्ज किया गया है। फतेहाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई ) 329 रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में 324, धारूहेड़ा में 307 और पानीपत में 306 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है जबकि नोएडा का एक्यूआई 324 दर्ज किया गया था। हालांकि एक दिन पहले राज्य के तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब थी।

उल्लेखनीय है कि दिवाली के बाद से हरियाणा के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब दर्ज की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि दो दिन और कुछ शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रह सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल, हवा की गति थोड़ी मंद पड़ गई है। 28 अक्तूबर के बाद हवा की गति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उससे प्रदूषण के कण हट जाएंगे। कुछ शहरों का एक्यूआई खराब स्थिति में दर्ज किया गया है। खराब स्थिति के दौरान एक्यूआई 201 से 300 तक होता है। बल्लभगढ़ में एक्यूआई 245, चरखी दादरी में 292, गुरुग्राम में 234, जींद में 293, कैथल में 283, सोनीपत में 214 और यमुनानगर में 226 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें