पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर हुई टैटू आर्टिस्ट की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र सोहन लाल निवासी आबादपुरा, जोगी पुत्र मंजीत सिंह निवासी होशियारपुर, साहिल पुत्र सोमनाथ निवासी बस्ती शेख, कुंदनलाल उर्फ कुद्दू पुत्र पवन कुमार निवासी कांगड़ा के तौर पर बताई जा रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी गुरमीत सिंह, एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलो, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव मेले वाली रात को आबादपुरा में मामूली बहस के बाद आरोपियों ने अपने अन्य दो साथियों को साथ लेकर टैटू आर्टिस्ट सरबजीत उर्फ चीमा पुत्र ज्योति लाल निवासी आबादपुरा को मौत के घाट उतार दिया था। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी सूरज निवासी आबादपुरा और गोपाल उर्फ गोपी निवासी बस्ती शेख अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है।