फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्रग्स का सेवन करते पंजाब पुलिस के कमांडो समेत चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के कमांडो समेत चार आरोपियों को ड्रग्स का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान बनूड़ के गांव कराला निवासी दमनप्रीत सिंह (24), बनूड के गांव बसीसेखां निवासी अमनदीप सिंह (28), खरड़ के रोहयल सिटी निवासी जगतार सिंह (38) और सेक्टर-39 वेस्ट के रहने वाले सन्नी (31) के रूप में हुई। सारंगपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी दमनप्रीत ने पूछताछ में बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व एसएसपी के साथ भी गनमैन रह चुका है। आरोपी दमनप्रीत अभी सस्पेंड चल रहा था। उसकी मोहाली फेज-11 स्थित कमांडो कांप्लेक्स में 4 कमांडो बटालियन में पाेस्टिंग है। एएसआई नसीब सिंह और सिपाही परमवीर और प्रवीन अपराध की रोकथाम को लेकर सरकारी गाड़ी में इलाके में गश्त कर रहे थे।
तभी पुलिस को सूचना मिली कि धनास पेट्रोल पंप के पास मंडी ग्राउंड में ड्रग्स तस्कर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर मंडी ग्राउंड पहुंचे तो देखा चार युवक ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है कि वह कहां से ड्रग्स लेकर आते थे। पुलिस ड्रग्स तस्करों को पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें