फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अपनी पार्टी के पार्षद पर थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। राम दरबार के रहने वाले आम आदमी पार्टी एससी मोर्चा के महासचिव सुनील कुमार ने अपने ही पार्टी के पार्षद रामचंद्र पर हाथापाई कर थप्पड़ मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत सुनील कुमार ने मौलीजागरां थाना में दी है।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि वह बुधवार को विकास नगर में देशराज सनावर द्वारा संत रविदास जयंती पर करवाए गए कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दोपहर को करीब एक बजे जब वह कार्यक्रम से वापस जाने लगे तो कार्यक्रम के कुछ ही दूरी पर आकर वार्ड नंबर-15 के पार्षद रामचंद्र के चार लड़कों ने आकर उसे रोका। इसके बाद पार्षद रामचंद्र ने हाथापाई करते हुए थप्पड़ मारे। वहीं, पार्षद रामचंद्र ने कहा कि सुनील कुमार मारपीट करने का झूठा आरोप लगाकर उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, मौलीजागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा का कहना कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें