फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फर्जी बैंक खाते खोलने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खोलने से जुड़े मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सेक्टर-17 साइबर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इन आरोपियों को जांच टीम ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने अधिक संख्या में ऑनलाइन ठगी करने के लिए फर्जी बैंक खाते खोले थे।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से एक व्यक्ति चंडीगढ़ में ऑनलाइन ठगी करने वाले के लिए बैंक खाते खुलवाने के लिए चंडीगढ़ आया है। इसके बाद टीम ने फ्रेंड्स होटल-52 में रेड की, जहां से उन्होंने बिरेंद्र यादव निवासी राम दरबार, देवेंद्र यादव निवासी गांव राजपुरा (यूपी) शंकर सुवन निवासी गांव खमारी (यूपी) और अविनाश कुमार निवासी सेक्टर-22 सी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से जांच टीम ने एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, 8-10 सिम कार्ड बरामद किए। साइबर क्राइम पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें