फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-25 में युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 25 में सोमवार देर रात एक की हत्या और तीन युवकों के घायल करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-25 निवासी दीप, रोहित उर्फ गोलू मुखबिर, कैटी और राहुल के रूप में हुई है। जबकि बिंदर अभी फरार है। सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने चारों को गिरफ्तार कर सेक्टर- 11 थाने के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी हत्या करने के बाद डड्डूमाजरा निवासी एक युवक की कार में जीरकपुर पहुंचे, जिसके बाद वह अंबाला पहुंचे और फिर बस से में बैठकर आरोपी की बहन के घर करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने रात काटी। इस दौरान आरोपियों के पास पैसे खत्म हो गए, पैसों का इंतजाम करने के लिए आरोपी बुधवार को पंचकूला आए। इस दौरान आरोपियों का पीछा कर रही क्राइम ब्रांच ने चारों को पंचकूला नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं कि शुभम तोतला की बेटी की बर्थडे पार्टी में मौजूद कल्लू को मारने तो नहीं आए थे। कल्लू 3 दिसम्बर को अजय की हत्या में शामिल था। अजय आरोपियों का दोस्त था। पुलिस पूछताछ कर रही है कि कहीं इस वारदात को अंजाम इसी वजह से तो नहीं दिया। सेक्टर- 25 में तीन दिसंबर को अजय की हत्या कर दी गई थी। अजय आरोपियों का दोस्त था। अजय ने धनास में प्रवेश बाबा पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। इसका बाद बदला लेने के लिए सेक्टर- 25 स्थित रैली ग्राउंड के पास अजय की हत्या कर दी गई थी। अजय की हत्या करने में कल्लू भी शामिल था। इस मामले में में कल्लू जेल में भी रहा।




पार्षद पूनम के समझने के बाद हुआ अंतिम संस्कार



पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। सेक्टर- 25 निवासी आप पार्टी की पार्षद पूनम के समझने के बाद शुभम उर्फ सुबी के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए, जिसके बाद शव का दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने कहा था कि अगर पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं कर पाई तो वह सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन



तीनों की अस्पताल से छुट्टी

पीजीआई में 16 साल के गोल्डी की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसका ऑपरेशन किया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं भरत और साहिल को भी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। गोल्डी के पेट में चाकू से दो वार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें