फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस विशेष- देश का सबसे अनुशासित और आधुनिक शहर बना चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ देश का सबसे अनुशासित और आधुनिक शहर बन गया है। चंडीगढ़ की राजस्व व्यवस्था का पूरी तरह डिजटलीकरण हो चुका है। यह देश का पहला ऐसा शहर है। जहां शत-प्रतिशत रिकॉर्ड ऑनलाइन हैं।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो हजार कैमरे लगाए जा चुके हैं। अपराधियों को पकड़ने में भी यह कैमरों का जाल पुलिस व्यवस्था को मजबूत बना रहा है। इसके साथ ई-एफआईआर की व्यवस्था ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ई-साथी एप भी लोगों का साथी बन गया है।
साइबर अपराध पर लगाम के लिए बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा सेंटर
साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ में सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशंस एंड सिक्योरिटी (सेन्कॉप्स) का निर्माण होना है। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा सेंटर होगा जो आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। इसके निर्माण के बाद यूटी पुलिस के पास हर तरह के एडवांस उपकरण, डाटा सेंटर और विशेषज्ञ होंगे। इसके अलावा हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत की पूरी पुलिस को चंडीगढ़ से मदद मिलेगी।
विज्ञापन

साइबर सेल थाना और साइबर डेस्क अपराध पर रोक लगाने को तैयार
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल (सीसीआईसी) को साइबर सेल पुलिस थाना बना दिया गया है। अब सीधे साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं, शहर के अलग-अलग थानों में साइबर डेस्क भी बनाए गए हैं। थाने में आने वाली साइबर ठगी की शिकायतों पर यह डेस्क अपने स्तर पर जांच कर केसों का निपटारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें