फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से एक दिन पहले सांघी से मारपीट, फासवेक चेयरमैन समेत 4 पर केस दर्ज

Sun, 05 Nov 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव से एक दिन पहले सांघी से मारपीट
विज्ञापन
सेक्टर-21 के सिटीजन एसोसिएशन के चुनाव से एक दिन पहले जमकर हंगामा हुआ। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पीसी सांघी ने चुनाव लड़ रहे बलजिंदर सिंह बिट्टू पर मारपीट का आरोप लगाया है। सेक्टर-19 पुलिस ने सांघी की शिकायत पर बिट्टू सहित उनके साथी संदीप भल्ला, नवदीप कोहली, प्रदीप चोपड़ा और एएस भाटिया के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद बिट्टू के समर्थक रोष प्रकट करने के लिए सेक्टर-19 पुलिस थाने में भी गए। बिट्टू और सांघी का इससे पहले भी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष सांघी के होंठ और हाथ पर चोटें आई हैं। उन्हें सेक्टर-32 जीएमसीएच इलाज के लिए लाया गया। पुलिस को दी शिकायत में सांघी (82) ने बताया कि वह अमन मित्तल के साथ चुनाव अधिकारी जेएस तूर के घर पर रविवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग एजेंट के नाम देने के लिए गए थे, जहां पर उक्त सभी आरोपियों को देखकर वह हैरान हुए जो कि पहले से वहां पर बैठे हुए थे। सांघी का कहना है कि घर के बाहर सभी आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह चुनाव अधिकारी के घर के अंदर दाखिल हुए, जहां उन्हें जाने से रोकने का प्रयास किया। 

शिकायत में सांघी ने कहा है कि आरोपियों ने उन्हें पीछे की ओर से धकेला। बलजिंदर बिट्टू और नवदीप कोहली ने पिस्तौल दिखाते हुए धमकाया। सांघी को सेक्टर-32 अस्पताल में देखने के लिए मेयर के बेटे वकील ब्रजेश्वर जसवाल भी गए। जसवाल अध्यक्ष पद के लिए विशाल गर्ग नरवाना का समर्थन कर रहे हैं। मालूम हो कि रविवार को सेक्टर-21 के मानव मंगल स्कूल में सुबह 9 बजे से अध्यक्ष पद केलिए मतदान होना है। अध्यक्ष पद पर बिट्टू और विशाल गर्ग नरवाना के बीच मुकाबला है। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। उधर, चुनाव कमेटी के संयोजक जेएस तूर का कहना है कि उनके घर पर कोई मारपीट नहीं हुई है, सिर्फ मामूली बहस हुई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेक्टर-32 के जीएमसीएच में इलाज के बाद पीसी सांघी
फासवेक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि पीसी सांघी झूठ बोल रहे हैं। पुलिस ने भी उनका पक्ष लिए बिना दबाव में आकर बिना जांच किए मामला दर्ज किया है, जो कि गलत है।

उनका कहना है कि उन्होंने सांघी को चुनाव कमेटी के संयोजक सीनियर वकील जेएस तूर के घर पर देखा था, जहां पर भी सांघी के साथ कोई बहस नहीं हुई। बिट्टू का कहना है कि यह सिर्फ चुनाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि विरोधी गुट को पता लग गया है कि वह चुनाव हार गए हैं। बिट्टू का कहना है कि सांघी उम्मीदवार भी नहीं हैं। इसके बावजूद वह चुनाव अधिकारी के पास क्यों गए। उनका कहना है कि हर बार के चुनाव में पीसी सांघी कोई न कोई बवाल करते हैं। 

चोपड़ा ने उठाया सवाल
सेक्टर-21 की सिटीजन एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर घायल पीसी सांघी की वायरल हुई तस्वीरों पर सवाल उठाया है। चोपड़ा ने कहा है कि जो चुनाव अधिकारी के घर की तस्वीर है, उसमें पीसी सांघी के सिर पर कोई चोट नहीं है, जबकि जो जीएमसीएच अस्पताल में सांघी की तस्वीर है, उसमे सिर पर बैडेज लगी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें