फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यनर गाड़ी से 13 लाख की नगदी बरामद

Wed, 26 Mar 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कैश लेकर जाने वाले लोगों को पकड़ने के लिए साउथ सब डिविजन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रवीण मित्तल ने सेक्टर 53/54 के पास नाका लगाकर फॉर्च्यनर गाड़ी से 13 लाख की नगदी बरामद की।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक दविंदर सिंह ग्रेवाल से लाखों के कैश के बारे में पूछताछ भी गई। प्रवीण मित्तल ने लाखों के कैश मिलने की जानकारी आयकर विभाग को दी और आयकर विभाग ने मौके पर पहुंचकर नगदी को जब्त कर लिया।

वहीं नाके के दौरान गाड़ी नंबर सीएच 01एएफ 0533 से साढ़े सात लाख रुपये मिले। गाड़ी चालक सेक्टर 32 निवासी साहिल बजाज को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गाड़ी नं पीबी 22एफ-7444 के चालक को रोककर तलाशी तो गाड़ी से 16 कारतूस भी बरामद हुए। उन्होंने तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सेक्टर 37 निवासी हमरनजीत की गाड़ी नं एचआर 26 सीबी 9466 को रोक कर गाड़ी से 70 हजार नगदी बरामद हुई। सेक्टर 36 थाना पुलिस मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें