फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाजपा में शामिल हुए पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत अटवाल, दिल्ली में ली सदस्यता

Fri, 05 May 2023 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
चरणजीत अटवाल भाजपा में शामिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से पांच दिन पहले भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पिता चरणजीत सिंह अटवाल भी भाजपा में शामिल हो गए। उनको भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा ने पार्टी में शामिल करवाया। अटवाल ने बीते महीने 19 अप्रैल को अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


बादल परिवार की अनदेखी के कारण ही इंदर इकबाल अटवाल ने भाजपा जॉइन की है। अटवाल परिवार आजादी के बाद से शिरोमणि अकाली दल के संग रहा। प्रकाश सिंह बादल के 74 साल के सियासी करियर में यह पूरा परिवार उनके काफी करीब रहा।

चरणजीत सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के स्पीकर के अलावा लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ जालंधर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन 3,66,221 वोट हासिल करने के बावजूद चौधरी से 19,491 वोट से हार गए थे। चरणजीत सिंह अटवाल दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के काफी करीबी नेताओं में से माने जाते थे। उनका बेटा इंद्र इकबाल अटवाल अकाली दल से विधायक भी रहा है। प्रकाश सिंह बादल के स्वर्गवास होने के बाद अटवाल ने भाजपा ज्वाइन की हालांकि वह अकाली दल से इस्तीफा 19 अप्रैल को ही दे चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें