चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव व रणजी खिलाड़ी अरुण शर्मा (64) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने पंजाब की तरफ से 75 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। मोहाली के सेक्टर-63 निवासी अरुण शर्मा टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपर की भूमिका निभाते थे। वे पंजाब रणजी टीम के कोच पद भी रहे हैं। रणजी मुकाबलों में विकेट के पीछे सबसे अधिक बार बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा है। अरुण शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 12.30 बजे इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-73, फेस-7 बलौंगी मोहाली में किया जाएगा।