फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतकांड : भाजपा नेता के भाई और स्क्रैप डीलर को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई की विशेष अदालत ने रिश्वत प्रकरण में बिचौलिया की भूमिका निभाने के आरोपी भाजपा नेता के भाई मनीष उर्फ बबलू दुबे और स्क्रैप डीलर अनिल गोयल उर्फ कोकी को जमानत दे दी। जमानत 50-50 हजार के मुचलके पर मिली है। बता दें कि पिछली सुनवाई पर सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। मनीष दुबे और स्क्रैप डीलर अनिल गोयल गिरफ्तारी के बाद से बुडै़ल जेल में न्यायिक हिरासत में थे। मामले में सीबीआई ने 30 सितंबर को दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी। दोनों को सीबीआई ने बीते 31 जुलाई को रामदरबार निवासी दीपक उर्फ दीपा की शिकायत पर रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये लेते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था, हालांकि मामले में मुख्य आरोपी कांस्टेबल पवन अभी फरार है।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक, कांस्टेबल पवन ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था, बबलू और कोकी बिचौलिए की भूमिका में थे। दीपक उर्फ दीपा ने 31 जुलाई को कांस्टेबल पवन और दोनों बिचौलियों के खिलाफ सीबीआई को शिकायत दी थी। आरोप के मुताबिक, कांस्टेबल पवन उसे एक केस में फंसाने की धमकी देकर सात लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। सौदा तीन लाख में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें