फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख की रिश्वत देते पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

Sun, 16 Oct 2022 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विजिलेंस ब्यूरो कुछ समय से पूर्व मंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति समेत तीन मामलों की जांच कर रही थी। विजिलेंस की टीम उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी थी। सुंदर लाल अरोड़ा को तीन दिन की रिमांड पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विजिलेंस की गिरफ्त में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आय से अधिक संपत्ति के मामले से अपना नाम निकलवाने के लिए एआईजी को उन्होंने एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी। पहली किस्त के तौर पर वह 50 लाख रुपये लेकर पहुंचे थे, तभी विजिलेंस ने उन्हें दबोच लिया। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।  

विज्ञापन


पूर्व मंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति समेत तीन अन्य मामलों में विजिलेंस जांच कर रही थी। उनसे दो बार पूछताछ भी हो चुकी थी। उन्हें पता था कि जो अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे थे, वह उनके शहर होशियारपुर के रहने वाले हैं। 14 अक्तूबर को उन्होंने विजिलेंस के एआईजी मनमोहन कुमार शर्मा को फोन कर कहा- वह उनसे मिलना चाहते हैं। 

पूछने पर उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है। वह काफी परेशान हैं। इसके बाद वह उनके घर पहुंचे। घर में पांच-दस मिनट पारिवारिक बातें कीं। इसके बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें इस केस से निकाला जाए। वह इसके बदले में उन्हें एक करोड़ रुपये देने को तैयार हैं। उनकी दलील थी कि वह व्यापारी आदमी हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि पुलिस को कैसे हैंडल किया जाता है लेकिन एआईजी उन्हें काफी देर तक समझाते रहे कि अगर वह सही हैं तो डरने की कोई बात नहीं है लेकिन पूर्व मंत्री अपनी बात से पीछे नहीं हटे और वहां से चले गए। साथ ही कहा कि वह अगले दिन आधे पैसे लेकर आएंगे। इसके बाद एआईजी ने सारी बात उच्च अधिकारियों और सीएम मान तक पहुंचा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले घर पहुंचे फिर जीरकपुर बुलाकर दबोचा
शनिवार शाम को साढ़े सात आठ बजे पूर्व मंत्री अरोड़ा का एआईजी के मोबाइल पर फोन आना शुरू हो गया। एआईजी ने बताया कि उन्होंने फोन उठाया तो पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कहा कि वह उनके घर के बाहर हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि वह जीरकपुर स्थित कॉस्मो मॉल में हैं। इसके बाद पूर्व मंत्री वहां पहुंच गए। पूर्व मंत्री ने आते ही कहा कि आइए आपकी गाड़ी में बैठते हैं। एक मिनट तक गाड़ी में बैठकर बात की और उसके बाद गाड़ी से उतर गए। इस दौरान उन्होंने अपने पीए को पैसों वाला बैग लाने का इशारा किया। पीए ने बैग पूर्व मंत्री को थमाया और अरोड़ा ने बैग जैसे ही गाड़ी में रखा तभी विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोच लिया।

एयरपोर्ट रोड पर बदली गाड़ी, रिश्वत में दिए 2000 और 500 के नोट
विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि रिश्वत की रकम लेकर पूर्व मंत्री अपने ड्राइवर व पीए के साथ आए थे। किसी को सुंदर शाम अरोड़ा पर संदेह न हो, ऐसे में रास्ते में गाड़ी बदली गई। एयरपोर्ट रोड तक वह किया कार में आए। इसके बाद क्रिस्टा कार में आगे निकले। यह कार एक बिल्डर की बताई जा रही है। वहीं जो नोट दिए गए, वह 2000 व 500 रुपये के थे। यह पैसा कहां से आया। इसकी भी जांच चल रही है। आप की सरकार आते ही पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वह कैप्टन सरकार में उद्योग मंत्री थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें