फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूर्व पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के पुलिस लाइन में रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व कर्मचारी ने वीरवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक परमजीत सिंह बैंड स्टाफ में थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक डिप्रेशन में था। उनका जीएमसीएच- 32 में इलाज भी चल रहा था। मृतक के बेटे ने रात डेढ़ बजे उन्हें घर में सोते हुए देखा था। सुबह उनकी पत्नी ने देखा तो परमजीत दिखाई नहीं दिए। उन्होंने घर में स्टोर में जाकर देखा तो वह छत पर पाइप से लटक रहे थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर सीएफएसएल, फोरेंसिक टीम और सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परमजीत को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


9 दिन पहले सिपाही ने गोली मारकर की थी आत्महत्या
29 मई को धनास के पुलिस कांप्लेक्स में रात को सिपाही कैलाश ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले कैलाश ने व्हाट्सएप पर आखिरी स्टेट्स लगाया, जिसमें उसने लिखा हर एक खुशी सो गई, जिंदगी सो गई। कैलाश की पत्नी आठ साल के बेटे को पार्क में खिलाने लेकर गई हुई थी, तभी पड़ोसी ने गोली चलने की आवाज सुनी। शोर सुनकर जब पत्नी घर आई तो देखा कैलाश घर में बेडरूम में लहूलुहान अवस्था में नीचे गिरा हुआ है। पास में सरकारी पिस्टल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें