फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का न्योता स्वीकारा, उपराष्ट्रपति भी रहेंगे मौजूद

Fri, 01 Nov 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्पीकर राणा केपी सिंह ने नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की और 6 नवंबर को श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व संबंधी पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने का न्यौता दिया। राणा केपी सिंह ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने इस विशेष सत्र में आने का न्यौता स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने विशेष सत्र में आने की सहमति दी हुई है। इसके अलावा और भी अनेक नामी शख्सियतें पंजाब विधानसभा के 6 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र में शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा का यह एक-दिवसीय विशेष सत्र श्री गुरू नानक देव जी के फलसफे, वाणी और शिक्षाओं पर केन्द्रित होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें