फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत लगाकर युवती से रेप करने का आरोपी बर्खास्त डीएसपी डोप टेस्ट में पास

Wed, 11 Jul 2018 10:02 AM IST
अमित शर्मा , अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
युवती को नशे की लत लगाकर रेप करने के आरोप में बर्खास्त डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों खुद डोप टेस्ट पास कर गया है। यह बात मंगलवार को उस समय सामने आई, जब अदालत में चार दिन का रिमांड खत्म होने पर स्टेट क्राइम की टीम ने डीएसपी को अदालत में पेश किया। दूसरी ओर स्टेट क्राइम की टीम ने कहा कि आरोपी डीएसपी का मोबाइल फोन रिकवर कर लिया गया है। अब उसके कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। साथ ही उसके संपर्कों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उन्हें आरोपी से पूछताछ करनी है। इसलिए पांच दिन का रिमांड दिया जाए। आरोपी के वकील ने पुलिस के तर्कों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरोपी का मोबाइल फोन पुलिस को मिल गया है। अब उसे डाटा ही रिकवर करना है। ऐसे में डीएसपी के रिमांड की कोई जरूरत नहीं है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

हालांकि पेशी के दौरान डीएसपी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। इस दौरान बर्खास्त डीएसपी के कई जानकार भी मिलने अदालत पहुंचे हुए थे। पुलिस ने उन्हें मीडिया से बचाने की कोशिश की। आरोपी को सीधे अंडरग्राउंड पार्किंग में लेकर आए। इसके बाद लिफ्ट से अदालत में ले गए। आरोपी करीब नो दिन से रिमांड में है।
विज्ञापन


स्टेट क्राइम ब्रांच की ओर से डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376सी व एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 27ए, 29 के तहत केस दर्ज किया गया था। केस में अशोक व अमन सहित प्रीति नामक एक महिला को भी शामिल किया गया था, लेकिन बाकी आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ आरोपी व उसके वकील इस मामले को पहले ही राजनीतिक साजिश बता चुके हैं। उनका कहना था कि एक मंत्री के कहने पर सारी कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें