फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आरटीआई पर पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ व नगर काउंसिल रोपड़ में टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़। पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और नगर काउंसिल रोपड़ के बीच आरटीआई को लेकर विवाद बढ़ गया है। संदोआ ने नगर काउंसिल कार्यालय पहुंचकर कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार से पूछा कि उनके द्वारा मांगी गई आरटीआई जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है।
अशोक कुमार ने शुरुआत में कहा कि कोई जानकारी पेंडिंग नहीं है और उन्हें कुछ समय इंतजार करने को कहा। लेकिन इंतजार के बाद जब पूर्व विधायक फिर से कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस पर संदोआ ने नगर काउंसिल के प्रधान से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में संदोआ ने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल और मौजूदा विधायक की कथित साजिश के तहत एनओसी जारी करने में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए उन्होंने संपत्तियों के लिए जारी एनओसी की जानकारी मांगी लेकिन नगर काउंसिल इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। संदोआ ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग भी की और कहा कि एनओसी से जुड़े भ्रष्टाचार का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

वहीं कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा मांगी गई जानकारी आरटीआई नियमों के अनुसार स्पष्ट नहीं थी और थर्ड पार्टी की सहमति के बिना साझा नहीं की जा सकती। इस मामले पर विधायक दिनेश चड्ढा ने कोई टिप्पणी देने से इन्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें