फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फर्जी फेसबुक आईडी, आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में पूर्व मंत्री अरोड़ा का करीबी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-अकाउंट चलाने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त विधायक जिंपा के भतीजे ने दर्ज कराई थी शिकायत
विज्ञापन

-
होशियारपुर। होशियारपुर साइबर सेल ने शनिवार शाम पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के कार्यालय प्रभारी राजिंदर परमार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर फर्जी फेसबुक आईडी चलाने, विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और झूठे आरोप सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।
यह कार्रवाई पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक जिंपा के भतीजे धीरज शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में अपमानजनक पोस्ट और टिप्पणियां प्रसारित करने में शामिल फेसबुक आईडी के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। साइबर सेल ने फेसबुक से संदिग्ध अकाउंट की तकनीकी जानकारी हासिल की। टीम ने परमार का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। धीरज शर्मा ने बताया कि मैं लुधियाना में था जब मुझे फोन पर सूचना मिली कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और इन आईडी को चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण जब्त कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि परमार ने एक बड़े अधिकारी का नाम लिया था जिसके निर्देश पर वह यह सब कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यह राजनीतिक बदले की भावना से किया गया गलत काम है। परमार और जिंपा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हैं और वे एक-दूसरे के खिलाफ नगर निगम चुनाव लड़ रहे थे इसलिए परमार को राजनीतिक बदले की भावना से झूठा फंसाया गया है और अदालत निश्चित रूप से न्याय करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें