फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur: होशियारपुर से चार बार सांसद रहे कमल चौधरी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

Tue, 25 Jun 2024 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

कमल चौधरी 1985, 1989 और 1992 में कांग्रेस से सांसद बने। 1998 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिली थी और वे जीते। 
विज्ञापन
सांसद कमल चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर से चार बार लोकसभा सांसद रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता स्क्वाड्रन लीडर कमल चौधरी का मंगलवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया।  वह 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे लोधी रोड श्मशान घाट दिल्ली में ही किया जाएगा। 
विज्ञापन


कमल चौधरी अपने पिता, स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख समाजवादी नेता चौधरी बलवीर सिंह की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद 1985 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने। 

वह होशियारपुर से तीन बार 1985, 1989 और 1992 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए। 1998 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वे सांसद निर्वाचित हुए थे।  सांसद रहते हुए वह रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें