फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मंत्रालयों के बंटवारे और खींचतान में व्यस्त, बताए कब शुरू करेगी कामः भूपेंद्र सिंह हुडडा

Thu, 23 Jan 2020 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा ने सरकार पर काम न करने का आरोप लगाते हुए अपनी सरकार के विकास कार्य गिनवाएं हैं। उन्होंने कहा है कि अब तक के कार्यकाल में सरकार ने न तो सड़के बनाई, न ही मेट्रो बढ़ाई और न ही रेल की कोई परियोजना आई। सरकार अपने ही मंत्रियों से जूझ रही है। ऐेसे में प्रदेश की जनता हाशिए पर आ गई है। विकास थम गया है और बेरोजगारी चरम पर है।

विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में हुडडा ने सरकार से पूछा है कि काम करना कब शुरू करेंगे। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि कैसे अर्थव्यवस्था, रोजगार, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कृषि के मोर्चे पर बीजेपी सरकार विफल रही है। सरकार असली मुद्दों पर ध्यान देने की बजाए मंत्रालयों के बंटवारे में खींचतान और अधिकारियों के तबादले में व्यस्त है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जो प्रदेश पहले विकास के मामले में नंबर वन था, वो आज अपराध के मामले में पहले नंबर पर है।

प्रदेश में रोज 3 हत्याएं, 4 दुष्कर्म और 14 अपहरण के मामले सामने आते हैं। रोज महिलाओं के साथ किसी ना किसी तरह की वारदातें होती हैं। रोज वाहन चोरी होते हैं। रोज 54 चोरी, लूट, डकैती और जबरन वसूली की वारदातें होती हैं।
विज्ञापन


बच्चों के अपहरण के मामले में भी हरियाणा देश में सबसे आगे है। दंगों के मामले में भी हरियाणा देश में तीसरे नंबर पर है। मौजूदा सरकार ने यूपी और बिहार को भी पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों का हवाला देते हुए ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा का युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है। नशे से मौत के मामले में हरियाणा ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है।

हुडडा ने कहा कि बिना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के चल रही गठबंधन सरकार दिशा और दशाहीन है। 31 दिसंबर को जारी हुई ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी दर अब भी 28 फीसदी बनी हुई है। हरियाणा लगातार बेरोजगारी के मामले में टॉप पर है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी गहरी चिंता जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें