फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एलान- सरकार बनने पर 6 घंटे में किसानों का कर्ज करेंगे माफ

Tue, 22 Jan 2019 09:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिहोवा (कुरुक्षेत्र)
विज्ञापन
Bhupinder singh hooda - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के छह घंटे के भीतर ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बारह घंटे के भीतर ही बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। बिजली के बिल घटा कर आधे कर देंगे। इनेलो विधायक दल के उपनेता जसविंदर सिंह संधू के निधन के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए वो सोमवार को यहां आए थे। 

विज्ञापन


 इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने डेरा फतेह सिंह में एक कार्यकर्ता के निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देना और हर जिले में नए मेडिकल कॉलेज बनवाने का उल्लेख किया था, लेकिन अपने ही घोषणा पत्र से मुकर गई। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से जारी योजनाओं के नाम बदलकर वाहवाही लूट रही है। कांग्रेस के समय के ई-दिशा केंद्र का नाम बदल कर भाजपा सरकार ने सरल केंद्र रख दिया। आगामी चुनाव में भाजपा को जनता से किए विश्वासघात का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, मनदीप चट्ठा एवं कर्ण चट्ठा सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें