फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य गवाह से सुरक्षा वापस ली गई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Fri, 10 Jul 2020 02:57 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य गवाह बलविंदर सिंह की एक याचिका पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि  कोविड -19 महामारी की स्थिति के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने उनकी सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि  सुरक्षा समीक्षा समूह ने याची को  सुरक्षा कवर प्रदान किया था। सुरक्षा कवर में पांच पीएसओ शामिल थे। जिनमें चंडीगढ़ पुलिस के तीन और पंजाब पुलिस के दो पीएसओ शामिल थे। पीसीआर मोटरसाइकिल, एस्कॉर्ट और चंडीगढ़ में निवास पर चौबीसों घंटे पीसीआर की गश्त दी गई थी।

याची ने बताया कि कोविड -19 महामारी के चलते वह 14 दिनों के लिए  क्वारंटीन हुआ था। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा कवर वापस ले लिया। जिससे केवल उनके पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा रह गई। 14 मई को उसने क्वारंटीन पूरा कर लिया, लेकिन उसके बाद भी चंडीगढ़ पुलिस उसको सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा रही। इससे याची की जान को खतरा है। इस लिए प्रशासन को आदेश दिया जाए कि उसको सुरक्षा कवर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें