फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के लिए खोटा सिक्का: हरीश रावत

Sat, 28 Oct 2017 05:49 PM IST
डीके चौहान/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरांचल के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को पिंजौर अपनी ममेरी बहन शशि चौहान और उनके पति कंवर पाल सिंह चौहान को मिलने पहुंचे हरीश रावत हिमाचल से चुनाव प्रचार के बाद पिंजौर पहुंचे थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अब मोदी जी भाजपा के लिए खोटा सिक्का बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर के आर्थिक रूप से हर छोटे-बड़े वर्ग को भारी आर्थिक हानि पहुंचाई है। इसके बाद अब तीन चार महीनों से जीएसटी लगने के बाद देश में महंगाई बढ़ी है। भाजपा सरकार को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर हिमाचल और गुजरात के चुनावों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ रहा है, जबकि भाजपा की केंद्र सरकार को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है।

वीरभद्र एवं उनके बेटे विक्रमादित्य को बदनाम करने की साजिश
मुख्यमंत्री वीरभद्र एवं उनके बेटे विक्रमादित्य के विरुद्ध भाजपा द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सुनियोजित ढंग से उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रही है। क्योंकि विक्रमादित्य ने अपनी संपत्ति के दस्तावेज पेश कर ब्योरा दे दिया है। जबकि भाजपा अध्यक्ष के पुत्र ने 50 हजार से अपनी संपत्ति को 80 करोड़ कर ली, यह जांच का विषय है। यह खबर प्रकाशित करने वाली वेब पोर्टल को भी केंद्र सरकार ने दबाव बनाकर कुचलने की कोशिश की। अगर विक्रमादित्य द्वारा दिए दस्तावेजों में कोई कमी है तो भाजपा कोई भी जांच करा सकती है। इसका कांग्रेस स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वालों दबाया जा रहा है। जनता सब समझती है, इसका वह भाजपा को जवाब भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधरा और योगी सरकार पर भी साधा निशाना

harish rawat - फोटो : File Photo
वसुंधरा और योगी सरकार पर भी साधा निशाना
पूर्व सीएम रावत ने वसुंधरा राजस्थान सरकार द्वारा लाए विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि यह भाजपा की विचारधारा को भी दर्शाता है। उन्होंने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल सरकारों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावों में किया अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया, जिससे जनता में रोष है।

उन्होंने यूपी के सीएम योगी पर कहा कि ऋण माफी के तौर पर किसानों का मात्र 40 पैसे से 500 रुपये तक के ऋण माफ कर किसानों के साथ मजाक किया है। ताजमहल को पहले शिव मंदिर बताया और अब खुद मुख्यमंत्री योगी वहां जाकर झाडू़ लगाकर ताज को देश का गौरव बता रहे हैं।

भाजपा की अब कभी सत्ता वापसी नहीं
 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक जो भी काम किए उसके बाद भाजपा अब कभी सत्ता में नहीं आएगी। भाजपा का विकल्प केवल कांग्रेस है और कांग्रेस 2019 में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद हरीश रावत ने कमर पाल सिंह चौहान और अपनी बहन शशि चौहान और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक मुद्दों पर गहन विचार भी किया। इससे पहले पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत जिला परिषद पूर्व चेयरमैन राजेश कोना, वाइट हाउस एमडी संत राम शर्मा, अनूप चौहान सतीश ठाकुर, जितेंद्र चौहान, पवन राणा, एडवोकेट शिवाजी चौहान युवा कांग्रेस नेता, एडवोकेट प्रवीण गौतम, पूर्व सरपंच हेम चंद शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें