फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- रणदीप सुरजेवाला को टिकट देना कांग्रेस की रणनीति

Sat, 19 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जींद से बड़े-बड़े राजनेताओं ने स्वार्थ की राजनीति की है। शुक्रवार को शहर की निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला को टिकट देना पार्टी की रणनीति हिस्सा है। कई नेताओं के अंतिम समय तक टिकट की दौड़ में रहे, यह बात सत्य है, लेकिन सुरजेवाला को टिकट देना एक रणनीति है।

विज्ञापन


 कांग्रेस को हर हाल में उपचुनाव जीतना है। बगैर नाम लिए हुड्डा ने कहा कि जींद से कई बड़े नेता मंत्री हर चुके हैं, लेकिन सभी ने स्वार्थ के लिए राजनीति की हैं। जब पत्रकारों ने हुड्डा से सवाल किया क्या सुरजेवाला पहले से विधायक हैं, अगर जींद से विधायक बनते हैं तो वे कैथल को छोड़ देंगे। इस पर उन्होंने कहा कि सुरजेवाला विधायक बने तो जींद को संभालेंगे और कैथल में तो बहुत विकास हो लिया। 

विधायक बनते ही सुरजेवाला को 15 दिन में फैसला लेना पड़ेगा और पार्टी एकजुट है। पार्टी के लिए यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है। भाजपा ने पिछले चार साल में शहर के लिए कोई विकास कार्य नहीं करवाए और कांग्रेस द्वारा की घोषणाओं पर ही काम कर रही है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जाटों को आरक्षण दे दिया था, लेकिन भाजपा ने इसमें टांग अड़ा दी और आरक्षण को रुकवा दिया। 
विज्ञापन


अब चुनाव का समय आया तो 10 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कर रही है। इस उपचुनाव के बाद प्रदेश व देश की बागडोर किसके हाथ में होगी यह तय उपचुनाव के बाद हो जाएगा। जब कलयात के विधायक जयप्रकाश के बारे में हुड्डा से पूछा गया तो हुड्डा उन्होंने कहा कि जेपी एक निर्दलयी विधायक हैं। उनकी मर्जी है कि किसको समर्थन देते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें