फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सत्ता में आई तो टैक्स में मिलेगी राहत

Wed, 25 Dec 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कोई खुश नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। व्यापारी देश की उन्नति में महत्वपूर्ण कड़ी हैं, बावजूद इसके व्यापारियों के हितों की अनेदखी की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर कोई खुश है तो वह हैं मामा-भांजे। भाजपा हमेशा ही अलग-अलग तरह के कई टैक्सों को खत्म करके केवल एक सरल टैक्स लगाने के हक में रही है।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर टैक्स व टैक्स इंस्पेक्टरों से निजात दिलाई जाएगी। यह बात भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति कीविजन डॉक्यूमेंट समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कही।

वह भाजपा चंडीगढ़ द्वारा बाबा मक्खन शाह लुबाना भवन में बुधवार को आयोजित व्यापार, उद्योग एवं निवेशक संगोष्ठी में शामिल हुए।

देश धनवान, लेकिन जनता गरीब...
उन्होंने कहा कि देश धनवान है, लेकिन जनता गरीब है। कांग्रेस सरकार की गलत आर्थिक नीतियों व गलत शासन की वजह से देश अंधकार में जा रहा है।

समस्या देश के सिस्टम में नहीं, बल्कि देश के चलाने वालों में है। भाजपा सुशासन एवं विकास के नारे पर चलने पर विश्वास करती है। अंत्योदय स्कीम के तहत समाज के आखिरी छोर तक रोटी, कपड़ा और मकान मुहैया करवाया जाएगा ऐसी हमारी सोच है।
विज्ञापन


आंतरिक व बाहरी सुरक्षा और सामाजिक न्याय व आर्थिक न्याय सहित भाजपा जात-पात, धर्म विशेष रहित राजनीति करती है। जबकि, कांग्रेस जातिगत व धर्म की राजनीति करती है।

भाजपा के विजन डाक्यूमेंट में देश को तरक्की के लिए योजनाएं दी जा रही हैं। इसमें व्यापार, उद्योग एवं निवेशकों के हितों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

गडकरी ने कहा कि गांव के विकास लिए ऐसी योजना बनाई जाएगी, जिससे गांव का कोई भी व्यक्ति गांव छोड़कर शहर में आना पसंद न करे, बल्कि शहर वाले गांव का रुख करें।

बाजपेयी सरकार का गुणगान
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने कहा वाजपेयी के शासन में देश की जीडीपी 8.5 प्रतिशत थी, जबकि आज देश की जीडीपी 4.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है।
विज्ञापन


भंडारण के अभाव में देश में प्रत्येक वर्ष लगभग 85 हजार करोड़ का अनाज सड़ जाता है। जबकि, गरीब भूखे मर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें