फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ा, PSEB के पूर्व सहायक सचिव की मौत

Thu, 17 Aug 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली

सार

Former assistant secretary of PSEB death from swine flu
विज्ञापन
PSEB के पूर्व सहायक सचिव की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेज-8 स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव हरपाल सिंह बाठ की मौत हो गई। वह करीब एक हफ्ते से अस्पताल में दाखिल थे। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में भर्ती थे। उन्हें चार दिनों से वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। शहर में अस्पताल में दूसरी मौत है।
विज्ञापन


जबकि सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज का कहना है कि अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के 13 मरीज सामने आए है। इन सभी मरीजों का सफलता पूर्वक इलाज किया जा चुका है। इस समय स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में स्वाइन फ्लू से किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं, पता चला है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सूर्व सचिव जगजीत सिंह सिद्धू, बोर्ड के डिप्टी सचिव गुरमीत सिंह रंधावा, पूर्व कंट्रोलर जरनैल सिंह, बोर्ड की मुलाजिम एसोसिएशन के प्रधान सुखचैन सिंह सैनी व महासचिव परमिंदर सिंह खंगूड़ा, पूर्व प्रधन गुरदीप सिंह ढिल्लों, गुरजीत सिंह, कंवर सिंह गिल, प्रभजीत सिंह बोपाराय के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान बोर्ड की जत्थेबंदी के पूर्व प्रधान करनैल सिंह कलेर, पूर्व महा सचिव भगवंत सिंह बेदी ने बाठ की मृत्यु पर दुख प्रकट किया गया। 
विज्ञापन


नया गांव में डेंगू का कहर 
स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू का कहर भी बढ़ा हुआ है। सबसे अधिक केस डेंगू के नया गांव के विभिन्न इलाकों में आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा इलाके में फॉगिंग व अन्य उपाय किए जा रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी गई है। सुबह शाम शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें